हिरणपुर: दुलमी में चोरी किये गए टेम्पो सात माह बाद साहेबगंज जिला अंतर्गत मिर्जाचौकी स्थित चेकपोस्ट में पकड़ाया #crime #tempu #चोरी
Hiranpur, Pakur | Nov 26, 2025 दुलमी में चोरी किये गए टेम्पो सात माह बाद साहेबगंज जिला अंतर्गत मिर्जाचौकी स्थित चेकपोस्ट में पकड़ाया। बीते 15 मार्च की रात को हिरणपुर अंतर्गत दुलमी में मुकेश साहा की टेम्पो संख्या जेएच 8 एम 2849 , जो घर के बाहर रखा हुआ था । जिसकी रात को ही चोरी हो गई थी। इसको लेकर टेम्पो मालिक ने 16 मार्च को थाना में मामला दर्ज कराया था।