नागौर: लाडपुरा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नागौर पुलिस ने एक आरोपी को पीसांगन से किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Dec 25, 2024 नागौर पुलिस ने आज बुधवार को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जा आरोपी को पीसांगन से गिरफ्तार किया है। नागौर एसपी नारायण टोगस ने बताया कि आरोपी द्वारा स्कूल से घर जा रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।