नागौर: नागौर और आसपास के क्षेत्रों में छाया कोहरा, आमजन जीवन हुआ प्रभावित, तापमान में आई गिरावट
Nagaur, Nagaur | Dec 25, 2024 नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में आज बुधवार को भी कोहरा छाया रहा। जिसके कारण आमजन जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं कोहरा छाने की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आये।वही कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने की चेतावनी दी है।