नागौर: सदर थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की कार्रवाई, एक आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Dec 25, 2024 नागौर की सदर थाना पुलिस ने बुधवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कारवाई करते हुए दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि टेलीग्राम पर ऐड देखकर अधिक मुनाफा कमाने के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मेरहपालसिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी इस प्रकरण में चार जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है।