श्रीगंगानगर नगर परिषद सहित तीन नगरपालिकाओं की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 22, 2026
राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर नगरपरिषद सहित नगरपालिका पदमपुर, घडसाना एवं अनूपगढ़ की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया गया। इससे पूर्व निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई।