नागौर: जिले में पोलियो महा अभियान के तहत दो दिनों में पांच वर्ष से कम 2 लाख 28 हजार बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Nagaur, Nagaur | Jul 2, 2024 नागौर जिले में चिकित्सा विभाग द्वारा पोलियो महाअभियान को शुरूआत की गई। इस दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा दो दिनों में पांच वर्ष से कम आयु के 2 लाख 28 हजार बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। नागौर सीएमएचओ डॉ राकेश कुमावत ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा पोलियो महाअभियान के तहत घर घर जाकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियों की खुराक दी गई।