नागौर: मानासर पुलिया के निकट हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,निजी बस ने बाइक सवार को लिया चपेट में
Nagaur, Nagaur | Jul 2, 2024 नागौर के मानासर पुलिया के निकट कल हुए सड़क हादसे का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए एक निजी बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया।