नागौर: गोगलाव गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,15 हजार रूपए व लाखों के जेवरात चुरा हुए फरार
Nagaur, Nagaur | Jul 2, 2024 नागौर के सदर थाना क्षेत्र के गोगलाव गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर के ताले तोड़कर घर में रखे 15 हजार रुपए व लाखों रूपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। पीड़ित नगाराम ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वहीं किसी काम से परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। पीछे से अज्ञात चोर ने घर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया।