नागौर: बूटाटी के निकट हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर,दो जनों की हुई मौत
Nagaur, Nagaur | Jul 2, 2024 नागौर के बूटाटी गांव के निकट कल हुए सड़क हादसे का अब सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में एक ट्रेलर ने स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार जारोडा निवासी पांचाराम विश्नोई व रामसुख विश्नोई की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।