नागौर: अलाय गांव में एक घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,लाखों रूपए के जेवरात व 2लाख 72 हजार की नगदी चुराकर हुए फरार
Nagaur, Nagaur | Jul 2, 2024 नागौर के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के अलाय गांव में एक मकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान घर में रखे लाखों रूपए के जेवरात व दो लाख 72 हजार रूपए की नगदी चुराकर फरार हो गये। पीड़ित अलाय निवासी बुधाराम ने श्रीबालाजी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।