सैदपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा की भीड़ बनी जानलेवा, औड़िहार में मेमू ट्रेन में दम घुटने से शिक्षा विभाग के कर्मी की हुई मौत
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते ट्रेनों में उमड़ रही अभूतपूर्व भीड़ के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मऊ निवासी शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मऊ निवासी 58 वर्षीय जनार्दन प्रसाद पुत्र मार्कण्डेय की ट्रेन में ही दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।