फरसगांव: फरसगांव में वट सावित्री व्रत की धूम, सुहागिन महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
फरसगांव में ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।शनिवार सुबह से ही नगर के मंदिरों और वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में सजकर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा परिक्रमा कर व्रत कथा सुनी।महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र,परिवार की सुख-समृद्धि की