बहेड़ी: मुंडिया मार्ग स्थित खाली प्लॉट के पास से पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी पुलिस ने बताया कि रात्री गश्त के दौरान बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक बहेड़ी नगर चौकी प्रभारी बॉबी कुमार के साथ पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुंडिया मार्ग स्थित खाली पड़े प्लॉट के पास से 12 के एक अवैध तमंचे के साथ आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया।