एत्मादपुर: ईंट मंडी के समीप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 23, 2024 ट्रांस यमुना क्षेत्र के ईंट मंडी के पास से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने 3 माह पूर्व एक युवक खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी अंकित तोमर निवासी जिला धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस कार्रवाई में जुटी।