तिरोड़ी: गोरेघाट में किसानों को प्राकृतिक खेती और गौ-पालन का प्रशिक्षण दिया गया
तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम गोरेघाट में सोमवार की दोपहर 03 बजे किसानों को प्राकृतिक खेती और गौ-पालन का प्रशिक्षण दिया गया। पठार क्षेत्र में लगातार गिरती कृषि आय और बंजर होती ज़मीन को बचाने के लिए एक नई क्रांति का आगाज करते हुए कोसुम्बा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में कृषकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम कुड़वा, हेट्टी, संग