बिंदकी: जोनिहा कस्बे में रात में तखत पर सो रहे ट्रक चालक की जेब से 34,500 रुपये चोरी, चोर का सीसीटीवी फुटेज वायरल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बा स्थित स्वाती इंटरप्राइजेज के बरामदे में रात में तखत में सो रहे ट्रक चालक नरेंद्र यादव की जेब से 34500 रुपए निकल गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार की 10 बजे तक तेजी से वायरल होता रहा। इस मामले में पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज की कर जांच शुरू कर दी है।