मुरैना नगर: मुरैना में 7वें दिन भी जारी 'भूत पकड़ो, सड़क बचाओ' अभियान, भ्रष्टाचार के भूत लेकर उज्जैन जाएगी यात्रा
मुरैना में पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर का ‘भूत पकड़ो सड़क बचाओ’ अभियान सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने नगर निगम और प्रशासन पर भ्रष्टाचार व लापरवाही के आरोप लगाए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खराब सड़क, सीवरेज और चंबल वाटर प्रोजेक्ट से जनता परेशान है।अब अभियान के दूसरे चरण में मटकीयों में भ्रष्टाचार के भूत लेकर भोपाल से उज्जैन यात्रा निकाली जायेगी।