सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में आगर विजन 2047 के तहत जिले के विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।