चरखारी: नोडल अधिकारी ने चरखारी कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त होने पर पालिका प्रशासन की सराहना की
चरखारी के रूपनगर वार्ड में स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सफाई, हरा चारा, भूसा, शुद्ध पेयजल, पशु आहार, चोकर, दवाएं, कूलर व टीकाकरण की व्यवस्थाएं मिलीं।भंडार गृह और दुग्ध उत्पादन की व्यवस्था भी ठीक मिली। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर नोडल अधिकारी ने पालिका प्रशासन की सराहना की।