रूपवास: चैकोरा गांव में खेत पर लगी भीषण आग, चारा और ईंधन जलकर खाक हुआ
रूपवास क्षेत्र के गांव चैकोरा में मंगलवार को एक खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग विजेंद्र पुत्र विशम्भर के खेत पर लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने खेत में रखे पशुओं के चारे और ईंधन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया।