बस्ती: संसारीपुर चौराहे पर हर्रैया की तरफ से आ रही कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, मृतक कोहलतिवारी गाँव का निवासी था
Basti, Basti | Apr 21, 2025 हर्रैया थाना के अंतर्गत अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर रविवार रात संसारीपुर चौराहे पर हर्रैया की तरफ से आ रही कार की बाइक में टक्कर हो गई। बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। सोमवार को दोपहर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, छावनी थाने के कोहल तिवारी निवासी गोरखनाथ राजभर पुत्र राम लखन अपने रिश्तेदार के घर शादी में गंगापुर जा रहे थे।