बस्ती: कुदरहा लालगंज मार्ग पर शिवपुर गाँव के पास सड़क किनारे फेंकी गई सरकारी दवा की जांच करने पहुंचे अधिकारी
Basti, Basti | Apr 21, 2025 शनिवार को शिवपुर गांव के पास कुदरहा लालगंज मार्ग से शिवपुर लिंक मार्ग के किनारे भारी मात्रा में सरकारी दवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। ससीएचसी प्रभारी दवा को बोरे में भरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगवाया। सोमवार को एसीएमओ डॉ एके गुप्ता और बीएसए अनूप कुमार तिवारी सीएचसी बनहरा पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।