बांधवगढ़: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन और सखी केंद्र सक्रिय
अक्षय तृतीया के मौके पर संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिव्या गुप्ता के अनुसार, जिला से लेकर ग्राम स्तर तक निगरानी बढ़ाई जा रही है। कंट्रोल रूम स्थापित कर बाल संरक्षण समितियों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया