घोड़ाडोंगरी: गाताखेड़ा गांव में देवर ने भाभी से की मारपीट, घायल महिला का सारनी पुलिस ने कराया मेडिकल
गाताखेड़ा गांव में देर शाम को देवर ने भाभी से मारपीट की। घायल महिला का सारनी पुलिस ने रात करीब 9 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाताखेड़ा गांव में महिला के साथ उसके देवर ने मारपीट की। घायल महिला ने सारनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।