झांसी: नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की हुई मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Jhansi, Jhansi | Jun 3, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वविद्यालय चौकी के सामने बने एक अस्पताल में सोमवार मंगलवार की देर रात लगभग 1 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब डायलिसिस पर भर्ती एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर और समस्त स्टाफ अस्पताल से फरार हो गए।मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।