बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने भकचहिया रोड से चोरी हुए सामान के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंपसेट चोरी के मामले में बड़ी कार्यवाही की है पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।