हसनपुर: रहरा के गांव पतई खादर में घर में कुमल लगाकर हुई हजारों की चोरी
रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी मोहम्मद पुत्र सुबराती बीती रात परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। चोरों ने इसका फायदा उठाकर घर के पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोरों ने बिना आहट किये हुए घर के अन्दर घुसकर बच्चों की गुल्लक में रखी 10 हजार की नगदी, चांदी के जेवर चैन पैंडल हसली कुंडल पीतल के बर्तन सोने की लॉन्ग को चोरी कर लिया।