भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 4 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और 17 मोबाइल बरामद
भीलवाड़ा जिले की सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फार्म हाउस से दो युवकों को बंधक अवस्था में मुक्त कराते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, क्रेडिट कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।