भरथना: बकेवर के पुरावली गांव में कैंसर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बकेवर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली निवासी शिवा पत्नी शैलेन्द्र का सिर के कैंसर से लंबी बीमारी के बाद शनिवार देरशाम 5 बजे निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र यादव समेत कई ग्रामीणों ने शोक व्यक्त की।