जमुई: हरिहरपुर में मूंग फेंकने के विरोध पर महिला से की गई मारपीट, घायल को सदर अस्पताल में कराया गया
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 हरिहरपुर गांव में बुधवार सुबह 10 बजे के करीब आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल पूनिया देवी ने बताया कि वह घर के बाहर मूंग साफ कर रही थीं, तभी पड़ोसी रंजय ने मूंग फेंक दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।