लालगंज: लालगंज में महावीरी झंडा समारोह पर सूरियाना मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई
लालगंज में महावीरी झंडा समारोह के अवसर पर सूरियाना मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, लव-कुश एवं हनुमान जी के स्वरूप धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड-बाजा, घोड़ा व विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा सूरियाना मंदिर से पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक, चिमनापुर होते हुए मस्जिद चौक पहुंची।