मंडला: सिवनी: किंदरई थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती की जहर खाने से मौत, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने दी जानकारी
Mandla, Mandla | Apr 21, 2026 मंडला में दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां जहर खाने से 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती को गंभीर हालत में सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र से जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। मंगलवार को शाम 4 बजे एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले को संबंधित थाने भेजा जा रहा है।जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आएगी