#अलीगढ़: अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं, डीलर की मनमानी पर उठे सवाल, गोंडा क्षेत्र के चामण गांव में राशन वितरण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़िता का आरोप है कि राशन डीलर ने अंगूठा लगवाने के बाद भी उसे राशन नहीं दिया। विरोध करने पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी इगलास से किए जाने के बावजूद पीड़िता के अनुसार अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अपनी समस्या बताते हुए आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
#Aligarh #RationDealer #RationScam #UttarPradesh #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 27, 2026