जहानाबाद: जिले में होम गार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन 246 अभ्यर्थी सफल, 965 हुए थे सम्मिलित
जहानाबाद जिले के पुलिस केंद्र में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए दिनांक 25 जून को शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1398 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया था। जिसमें 965 अभियार्थी सम्मिलित हुए। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा जानकारी दी गई कि सम्मिलित अभ्यर्थियों में दौड़ परीक्षा के दौरान 368 अभियार्थी सफल हुए। जबकि अंततः 246 सफल हुए।