हमीरपुर: सुमेरपुर में टैक्स चोरी कर दिल्ली से प्राइवेट बसों में लाया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
दिल्ली से आने वाली प्राइवेट बसों में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सामानों की टैक्स चोरी करके कस्बे में लाकर खपाया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग की आंखों के नीचे यह खेल प्रतिदिन खेला जा रहा है और विभाग अनजान बना हुआ है। दिल्ली से बांदा, दिल्ली से महोबा, दिल्ली से मौदहा तक प्रतिदिन करीब दो दर्जन प्राइवेट सेक्टर की बसों का आना जाना है। इन बसों से प्रतिदिन घरेलू