बड़ौदा: राधापुरा विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, स्कूली बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई
Badoda, Sheopur | Dec 16, 2025 श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बडौदा विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय राधापुरा में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 03 बजे तक स्वास्थ्य जांच एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई।