बड़ौदा: पांडोला में सामुदायिक भवन में भ्रष्टाचार की नींव,
स्टीमेट अनुसार नहीं हो रहा कार्य, कार्रवाई की मांग।
#Jansamasya
Badoda, Sheopur | Dec 14, 2025 श्योपुर। जिले की ग्राम पंचायत पांडोला में बन रहे नवीन सामुदायिक भवन में निर्माण कार्य की अनियमितताऐं पंचायत में हर मूंह बोल रही है। निर्माण कार्य में पूरी तरह घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसकी शिकायत पब्लिक एप से रविवार को दोपहर 03 बजे ग्रामीणों द्वारा की गई है।