बड़ौदा: जलाशयों में जल संरक्षण से बढ़ेंगे पर्यटन के अवसर, नगर परिषद द्वारा चन्द्रसागर तालाब पर स्वच्छता अभियान जारी
Badoda, Sheopur | Dec 15, 2025 श्योपुर। जिले के बडौदा कस्बे में नगर परिषद द्वारा जलाशयो के संरक्षण हेतु जारी स्वच्छता अभियान के क्रम में आज सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक पर्यटन स्थल चन्द्रसागर तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां नगर परिषद अध्यक्ष भरोसीबाई सुमन ने कहा कि हमारे बडौदा कस्बे में पर्यटन विकास की दिशा में जलाशयो का संरक्षण बेहद आवश्यक है।