करकेली: कलेक्टर एक्शन मोड में, विकासखण्ड करकेली के गांवों में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विकासखंड करकेली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतो मे निर्माणाधीन पंचायत भवनो का कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने निरीक्षण किया और कार्य मे प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान संबंधित अधिकारियो एवं निर्माण एजेंसियो को कार्यों मे गति लाते हुए निर्धारित समय सीमा मे गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए।