गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम पर गया पुलिस अलर्ट: जिलेभर में इबादतगाहों और संवेदनशील स्थलों पर कड़ी सुरक्षा, अफवाहों से बचने की अपील
मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र एसएसपी के निर्देश पर गया जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी इबादतगाहों, संवेदनशील स्थलों और जुलूस मार्गों पर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात किए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त, एरिया डोमिनेशन और निगरानी की जा रही है।