कस्बा: कस्बा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया अम्बेडकर जयंती पर साप्ताहिक कार्यक्रम
Kasba, Purnia | Apr 13, 2026 कस्बा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों सहित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर एवं मध्य विद्यालय बिशनपुर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर साप्ताहिक समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली।