तालबेहट: बार कस्बे के खिन्ननपुरा मोहल्ले की मुख्य सड़क जर्जर और बदहाल, कीचड़ व गंदगी का अंबार, लोगों को बीमारियों की आशंका
बार कस्बे के खिंन्ननपुरा मोहल्ले की मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर और बदहाल हो गई है, कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा जिसको लेकर स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कई बार ग्राम प्रधान को अवगत करा दिया लेकिन सफाई नहीं हुई है,लोगों को बीमारियां फैलने की आशंका सता रही है, उक्त मामले में ग्राम प्रधान ने सफाई का आश्वासन दिया है, लोगों ने चिंता व्यक्त की है।