कैंपियरगंज: पीपीगंज की रहने वाली पत्नी की मोबाइल चैट से आहत पति ने दी जान, पत्नी हुई गिरफ्तार
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में डीजे संचालक पंकज कुमार निषाद की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को उसकी पत्नी प्रतिमा साहनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रतिमा पीपीगंज क्षेत्र के जसवल ग्राम साखी की रहने वाली है। परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।