खोदावंदपुर: फफौत पंचायत में ब्रहमस्थान चकयद्दु परिसर में योग शिविर का आयोजन, डॉ चंदन ने कहा- योग से होता है शारीरिक और मानसिक विकास
योग जीवन के लिए अमूल्य है। योग करने से न केवल शारीरिक विकास होता है। बल्कि मानसिक विकास भी होता है। यह बातें योगाचार्य डॉ चन्दन कुमार उर्फ चन्दन बाबा ने कही। फफौत पंचायत के चकयद्दु ब्रह्मस्थान परिसर में विगत ढाई महीने से लोगों को योग की शिक्षा दे रहे चन्दन बाबा ने रविवार को सुबह करीब नौ बजे बताया कि योग हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।