खोदावंदपुर: महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारी के लिए बैठक, उगना महादेव मंदिर चकयद्दु में कार्यक्रम आयोजित
फफौत पंचायत के चकयद्दु गांव स्थित उगना महादेव मंदिर परिसर में शिवरात्रि उत्सव मनाने को लेकर शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिवरात्रि उत्सव को लेकर आगामी 24 फरवरी को कलश शोभायात्रा निकालने एवं 25 फरवरी को मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया गया।