खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर मुख्यालय मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, वनद्वार की टीम 28 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची
खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट क्रिकेट क्लब खोदावन्दपुर के द्वारा टूनामेंट का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सोमवार को दोपहर करीब एक बजे छौड़ाही क्षेत्र की जिला परिषद सदस्या प्रेमलता देवी, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश सिंह, बीडीओ नवनीत नमन, सीओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ अलका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।