छतरपुर: छतरपुर में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, भाई ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
छतरपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिगोन में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमले का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी चतुर्भुज प्रजापति ने आज 15 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत आवेदन सौंपा।आवेदन में बताया गया कि बीते रोज उनके भाई रामकुमार प्रजापति को गांव के ही रहने वाले अस्सु ने रास्ते में रोक लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।