चास: शिवपुरी कॉलोनी में तीन साल पुराने हत्याकांड के दो दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, परिजनों ने जताया संतोष
Chas, Bokaro | May 15, 2026 बोकारो जिले के चास थाना अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी में तीन साल पुराने हत्याकांड में बोकारो कोर्ट ने दो दोषियों सनोज सिंह और अजीत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है।इधर मृतक के परिजनों ने संतोष जताया है।शुक्रवार समय लगभग तीन बजे बताया गया कि एडीजे-1 दीपक बरनवाल की अदालत ने मुख्य अभियुक्त सनोज सिंह और उसके सहयोगी अजीत सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।