कर्वी: चित्रकूट में जल संरक्षण की नई मिसाल, बिना सरकारी खर्च के पुनर्जीवित होंगे सूखे तालाब
चित्रकूट: जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर अब सरकारी तालाबों का पुनरुद्धार बिना सरकारी खर्च होगा। डी. एम ने बुधवार दोपहर 12:30बजे बताया कि निर्माण एजेंसियां अनुमति लेकर तालाबों की खुदाई करेंगी और निकली मिट्टी का उपयोग अपने कार्यों में करेंगी। इसकी शुरुआत मानिकपुर के मड़ैयन गांव से हुई है। इससे जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और सरकारी धन की बचत होगी।