चंदिया: चंदिया तहसील: बारिश रुकते ही फसलों में लौटी रौनक, किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद
चंदिया तहसील क्षेत्र में पिछले करीब 10 दिनों से बारिश थमने के बाद अब खेतों में फसलों की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश और खेतों में पानी भरने के कारण धान, ज्वार और बाजरा की फसलें पीली पड़ने लगी थीं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन 28 सितंबर के बाद बारिश नहीं होने और दिन में अच्छी धूप निकलने से फसलों को राहत मिली है।